Site icon MORE UPDATE

India-France: ‘बदलती दुनिया में भारत सबसे आगे’, फ्रांस के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

PM Modi With Emmanuel Macron

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी

भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के हम इच्छुक: इमैनुएल मैक्रों

पेरिस (फ्रांस): गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हुए थे। जिसको लेकर वे खासा उत्साहित दिखाई दिए थे। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भारत यात्रा से जुड़े लम्हों को वीडियो के जरिए साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने भारत और फ्रांस के संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर दिया है। साथ ही उन्होंने भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की फ्रांस की चाहत को बताया है। भारत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि बदलती दुनिया में भारत सबसे आगे रहने वाला है।

भारत के कायल हुए फ्रांस की राष्ट्रपति मैक्रों

सोशल मीडिया में जारी वीडियो में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक, जनसांख्यिकीय, आर्थिक और तकनीकी वाला देश आने वाले समय में दुनिया में सबसे आगे की पंक्ति में होगा। गौरतलब है कि ‘भारत में एक असाधारण यात्रा पर एक नजर’ शीर्षक नाम से वीडियो पोस्ट पर मैक्रों ने कहा कि हमारे लिए चाय पीना एक आदत है। 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मैं इसको लेकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हमेशा के लिए मेरी यादों में दर्ज हो गया है। यदि आप कंगन ढूंढ रहे हैं। बॉडी-हगिंग से लेकर स्ट्रक्चर्ड, कफ से लेकर चेन तक, हर लुक के अनुरूप कुछ न कुछ है chain bracelet और कफ.

भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के इच्छुक- मैक्रों

भारत और फ्रांस के प्रगाढ़ संबंधों पर बोलते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि भले ही दोनों देशों के बीच संबंध अपने उच्चतम स्तर पर हो, लेकिन अभी भी दोनों को बहुत कुछ मिलकर करना है। हम पिछले कुछ वर्षों में संबंधों को ओर ज्यादा करीब लाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने का इच्छुक हैं। इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वे चाहते हैं कि 2030 तक फ्रांस में भारत से 30,000 छात्र आएं। भारत पर कायल हुए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती लंबे समय तक कायम रहेगी, इसका मुझे पूरा विश्वास है।

जनवरी माह में भारत दौरे पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने जयपुर यात्रा का भी जिक्र किया। इसके अलावा इस दौरान रक्षा-औद्योकिक साझेदारी के लिए एक रोडमैप अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते जल्द ही नई ऊंचाई पर होंगे, जिसका लाभ पूरी दुनिया को होगा।

Exit mobile version