Site icon MORE UPDATE

Kerala: मल्लिकार्जुन खड़गे का मोदी सरकार पर कटाक्ष, बोले- केंद्र का राज्यों में हस्तक्षेप लोकतंत्र के खिलाफ

Mallikarjun Kharge

केरल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

केरल में आयोजित रैली में केंद्र पर गरजे मल्लिकार्जुन खड़गे, पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस अध्यक्ष

Kerala: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे केरल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी(केपीसीसी) द्वारा आयोजित रैली में शिरकत की। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र का राज्यों में हस्तक्षेप संघीय सिद्धांतों को कमजोर करता है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को परेशान कर रही है, इसके खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए। मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई लगातार बढ़ रही है। पीएम मोदी के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र को पूरी तरह खत्म कर दिया है। वे सिर्फ निजी क्षेत्र को ही समर्थन दे रहे हैं।

भाजपा के नेताओं में राजनीति कौशल नहीं- खड़गे

केरल में आयोजित पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा की विचारधारा पूरी तरह से महिलाओं के खिलाफ है। यहां तक कि वे संविधान में मौजूद बातों का भी पालन नहीं करते हैं। हमारी महिला एथलीट महिलाएं सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही थी, लेकिन भाजपा सांसद को बचाने में लगी हुई थी। मोदी कार्यकाल में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसाओं में वृद्धि हुई है। महंगाई से तो आम आदमी परेशान हो गया है। संबोधन के दौरान पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेताओं में पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी राजनीति कौशल की कमी दिखाई पड़ती है। लोकप्रिय महिलाओं के हार जैसे पेंडेंट, चोकर्स और की पेशकश chain necklace. किसी भी अवसर के अनुरूप विभिन्न प्रकार की धातुओं और रत्नों से बने आभूषणों की खरीदारी करें


ये भी पढ़ें: जानिए श्री रामायण यात्रा,  भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन कहां के लिए हुई रवाना


मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्रों को किया तबाह- खड़गे

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, संयुक्त क्षेत्र और सहकारी क्षेत्र के विकास की अनुमति दी थी। जिसके कारण देश में कई बड़ी परियोजनाओं की शुरूआत हुई थी। एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य कमजोर वर्गों को बडे़ पैमाने पर सार्वजनिक क्षेत्र से फायदा मिला है। लेकिन मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र को तबाह कर दिया है, सिर्फ निजी क्षेत्र पर ही फोकस कर रहे हैं।

Exit mobile version