Site icon MORE UPDATE

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, शनिवार के लिए IMD का अलर्ट

Maharashtra Rain

शनिवार के लिए मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए जारी किया आरेंज अलर्ट

Maharashtra Rain: बीते कुछ दिनों से भारी बारिश ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में तबाही मचाई हुई है। पुणे, मुंबई समेत कई अन्य इलाकों की जलभराव की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आलम ये हैं कि पुणे(Pune) में लोगों को बचाने के लिए सेना के जवानों की मदद ली गई। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र के इन जिलों में शनिवार को भारी बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। साथ ही इन जिलों के लोगों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, ताकि किसी भी मुसीबत का सामना न करना पड़ा।

IMD Weather Update; MP Maharashtra Gujarat Rainfall Alert | Rajasthan UP Chhattisgarh Uttarakhand Monsoon Forecast

मुंबई में थमी बारिश, लेकिन मौसम विभाग का येलो अलर्ट
लगभग दो दिनों की बारिश के बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश थम गई है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आर्थिक राजधानी और समीपवर्ती ठाणे जिले के लिए शनिवार को येलो अलर्ट(Yellow Alert) जारी किया है। ऐसे में शनिवार को यहां हल्की बारिश की संभावना है।


आईएमडी ने चंद्रपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट(Orange Alert) जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। आईएमडी ने कहा कि 28 से 30 जुलाई तक महाराष्ट्र के किसी भी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट नहीं है।

बारिश के कारण सड़क पर भरा पानी

प्री मानसून के चलते देश में हो रही है बारिश
प्री मानसून के चलते उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं, असम में आई बाढ़ के चलते लाखों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। एनडीआरएफ की मदद से इन सभी लोगों को राहत कैम्पों में पहुंचाया गया है। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में भी बारिश अपने चरम पर है। बारिश और भूस्खलन के लिहाजे से अतिसंवेदनशील इलाकों में भी लगातार खतरा मंडरा रहा है। उत्तराखंड के देहरादून जिले में पिछले दो दिनों से काले बादल छाए हुए हैं।


यह भी पढ़ें: Pune Rain: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश का कहर, चार लोगों की मौत

Exit mobile version